‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान-2024 की समीक्षा की

Reviewed 'Sangathan Parv' Membership Campaign-2024

रक्षा-राजनीती नेटवर्क

देहरादून : भाजपा महानगर कार्यालय में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने राजपुर रोड़ विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल के शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान-2024 की समीक्षा की।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क के माध्यम से सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, विधायक खजानदास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, विधानसभा सदस्यता प्रभारी माणिक शर्मा, सह संयोजक निकाय प्रकोष्ठ विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button