सरोजनीनगर विधायक आवास पर हुआ नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत

The newly elected BJP District President and Metropolitan President were accorded a grand welcome at Sarojini Nagar MLA residence

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

लखनऊ : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आशियाना स्थित आवास पर लखनऊ भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्या एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं – पदाधिकारियों के साथ दोनों नव निर्वाचित अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया। विधायक ने दोनों पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया की आज लखनऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष पद तक की यात्रा तय की है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पत्रिकारिता में एमए किया है, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल उपाध्यक्ष से लेकर लगातार 2 बार महानगर अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। आनंद द्विवेदी ने एम्एससी और बी एड की पढाई की है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने लखनऊ को शिक्षित, समर्पित नेतृत्व प्रदान किया है। डॉ. सिंह ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इसी समर्पित नेतृत्व में लखनऊ भाजपा 2027 के निर्णायक चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

विधायक डॉ, सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का उतरोत्तर विकास हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था है, आज उत्तर प्रदेश 27 लाख करोड़ की जीडीपी ग्रोथ वाला राज्य है, युवाओं को निष्पक्ष भाव से नौकरियां मिल रही हैं। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में अग्रणी है, यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर देश में पहले स्थान पर है, बिजली पानी जैसी समस्यों का कोई वजूद नहीं रहा, ये सरकार युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा हिन्दुस्तान आज नयी ऊँचाइयों को छू रहा है। देश 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

समारोह के दौरान उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी राम चन्द्र प्रदान ने कहा सरोजनीनगर के लिए 3 साल की उपलब्धियां बेमिसाल रहीं, जिस तरह योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी बनाया है उसी तरह डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में अग्रणी बनाया है। भाजपा लखनऊ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बताया उन्होंने बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक की दूरी तय की है, ये उपलब्धि केवल भाजपा में ही संभव है। लगातार दूसरी बार लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष बने आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरोजनी नगर में एक ओर जहाँ विकास हुआ वहीं सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनें हैं, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं विकास से लेकर संगठन के सभी कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।

स्वागत -समारोह के दौरान सभी अतिथियों के लिए विधायक द्वारा रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द नारायण, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, गंगा राम भारती, शिव शंकर अवस्थी, कर्नल दया शंकर दुबे, आशू शुक्ला, रेनू सिंह, श्याम तिवारी, राजेन्द्र सिंह ‘राजू’, सुरेश सिंह, रीना चौधरी, कृष्ण प्रताप शुक्ला, अजीत शुक्ला, ब्लाक प्रमुख सुनील रावत, बंथरा चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, राजेन्द्र बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, मोहित तिवारी, विनोद मौर्या, के.के. श्रीवास्तव, शिव बक्श सिंह और विवेक राजपूत,अनूप मिश्र, सुभाष पासी, उमेश तिवारी, नवीन तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्याम मोहन गुप्ता, पप्पू पाण्डेय, शिव प्रकाश मिश्रा, नीता दीक्षित, लवकुश रावत, राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. आर.पी. भारद्वाज, पार्षद कमलेश सिंह, कौशलेन्द्र द्विवेदी, विमल तिवारी, सौरभ सिंह मोनू, राम नरेश रावत, मनोज रावत, संजीव अवस्थी, गीता देवी, के. एन सिंह, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु अम्बेडकर, मनीष शुक्ला, राजेश चौधरी, पूजा सिंह, मधु चौरसिया, प्रियंका सिंह, संजीव मिश्रा फंटन एवं बड़ी संख्या में अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button