सरोजनीनगर तहसील परिसर में 10 लाख से बनेगा नया कक्ष, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी सौगात

A new room will be built in Sarojini Nagar Tehsil complex for Rs 10 lakh, MLA Dr. Rajeshwar Singh gave the gift

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

लखनऊ : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए एक कक्ष के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख की राशि प्रदान करने और वाटर कूलर तथा आरओ लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक ने कहा यह कक्ष स्टेट ऑफ़ आर्ट के रूप में स्थापित हो, इसके लिए कक्ष में कंप्यूटर और इन्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायेगी।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वकालत एक पेशा नहीं बल्कि सेवा भाव है, समाज को सुदृढ़ करने और संविधान की रक्षा करने का मिशन है। जब कोई राज्य भी आतातायी हो जाता है तब एक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य के विरुद्ध अधिवक्ता ही खड़ा होता है। डॉ. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं सरोजनीनगर के जनप्रतिनिधि के रूप में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सरोजनीनगर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने पर ख़ुशी व्यक्त की।

विधायक ने आगे जोड़ा अपराध पर नियंत्रण के लिए दंड सर्वोयुक्त समाधान नहीं है, नागरिकों को मोटर वेहिकल एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, कॉपीराईट एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता के सामान्य प्रावधानों का ज्ञान होने से भी अपराध पर नियंत्रण संभव है। डॉ. सिंह ने आगे कहा इंटरमीडिएट स्तर पर प्रत्येक छात्र के लिए कानून की पढ़ाई को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की है, राज्य सरकार एवं केन्द्रीय कानून मंत्री को पत्र भी लिखा है। डॉ. सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा विगत वर्ष सरोजनीनगर बार एसोसिएशन में सड़क निर्माण व अन्य सुविधाओं हेतु 10 लाख की राशि उपलब्ध कराई गयी थी, सरोजनीनगर परिवार के अधिवक्ताओं के लिए, उन्हें हर सुविधा – संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं और उनका कार्यालय 24 घंटे सक्रिय हैं।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, राकेश कुमार सिंह, जी. एन. शुक्ला, जानकी शरण पाण्डेय, रमेश तिवारी, बृजभान सिंह ‘भानू’, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, कृष्ण प्रताप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, टुन्नू शुक्ला, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राम लखन यादव तथा सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री गोविन्द प्रताप शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओ. पी. सिंह, संजय तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री समरसेन, खुर्शीद अहमद, विवेक कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, अविनाश ओझा, धर्मेन्द्र तिवारी, ललित नारायण, संजीव कुमार, गुलवीर, ललित मोहन, अनिल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने भागीरथी एन्क्लेव में जीरो वेस्ट सिटीजन बैंक का शुभारम्भ किया –

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को भागीरथी एन्क्लेव में जीरो वेस्ट सिटीजन बैंक का शुभारम्भ किया, यह बैंक ZWC Solutions Pvt Ltd. द्वारा शुरू किया गया एक स्टार्ट अप है, जो पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ कार्यक्रम और वर्ष 2070 तक भारत के कार्बन न्यूट्रल राष्ट्र के लक्ष्य के अनुरूप काम कर रहा है। इस बैंक में प्रत्येक निवासी का अपना खाता होगा ताकि वे अपना सूखा कचरा अपने संबंधित खाते में जमा कर सकें।

इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा हजारों मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है। शून्य-अपशिष्ट नागरिक बैंक, पहियों पर प्लास्टिक संग्रह बिंदु स्थापित करने के लिए भागीरथी एन्क्लेव के निवासियों को बधाई। यह शून्य अपशिष्ट नागरिक बैंक पहल भागीरथी को एक शून्य-अपशिष्ट समाज और प्रत्येक निवासी को एक शून्य-अपशिष्ट नागरिक बनाएगी। डॉ. सिंह ने पर्यावरण के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए आगे कहा हम प्लास्टिक उपयोग के कारण हर साल 50,000 माइक्रोप्लास्टिक खा रहे है कर रहे हैं, जो एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। आज प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर है, जिसमें प्लास्टिक का योगदान अहम है। दुनिया भर में 3.5% ग्रीनहाउस गैसें प्लास्टिक जलाने के कारण होती हैं। एक प्लास्टिक की बोतल को नष्ट होने में 300-500 साल लगते हैं, और भारत की प्लास्टिक रीसाइक्लिंग दर वर्तमान में 8-13% है। सरकार ने 2030 तक 67% प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग करने का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर आरडब्लूए अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, उपाध्यक्ष विद्या सिंह, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रेनू वर्मा, सुनील कुमार गांधी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन पांचाल, रंजना मिश्रा, वंदना मिश्रा, ज्योति पाठक, परिणिति पटनायक, पूनम सिंह, रेनू राय, कंचन शुक्ला जी व अन्य आरडब्लूए सदस्य मौजूद रहे।

रामलीला महोत्सव में की सहभागिता –

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को संस्कार चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में फिनिक्स मॉल के निकट सेक्टर बी कानपुर रोड रामलीला में सहभागिता की। इस दौरान विधायक ने रामलीला मंचन की गौरवशाली परंपरा को पिछले 5 सालों से श्रद्ध्पूर्वक निर्वहन करने के लिए संस्कार चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बधाई दी। राम लीला में प्रभु श्रीराम जन्म का मंचन किया गया।

रामलीला कार्यक्रम में लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद सौरभ सिंह, संजय कुमार मिश्रा, मोनू, संरक्षक जालिम सिंह एवं मधुकर द्विवेदी, अध्यक्ष वी के सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह एवं सरस मिश्र, महासचिव संदीप सिंह, संयुक्त सचिव आशीष शुक्ला, दिनेश मिश्रा और नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आर डी वर्मा, संगठन सचिव आशीष वर्मा, अमित अग्रवाल, पिंटू सिंह, पवन वर्मा, राकेश कुमार शास्त्री, सोहन लाल यादव, आशीष श्रीवास्तव, मन्नत गुप्ता, मोहित बब्बर, गोविन्द अग्रवाल, संजय गुप्ता, गुड्डू पंडित, अंकुर मिश्रा, अमरेन्द्र कुशवाहा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button