3.25 करोड़ की लागत से बंथरा में बनकर तैयार हुआ कल्याण मंडप, डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया जनता को समर्पित

Kalyan Mandap was built in Banthra at a cost of 3.25 crores, Dr. Rajeshwar Singh dedicated it to the public

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

लखनऊ : सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नगर पंचायत बंथरा के पं. दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में नव निर्मित ‘कल्याण मंडप’ सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 3.25 करोड़ की लागत से कराया गया है। इस दौरान बंथरा की चेयरमैन रामावती भी विधायक के साथ रहीं। लोकार्पण के उपरान्त विधायक ने कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की जिसके अंतर्गत 1500 जरुरतमंदों को कम्बल प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने बताया आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति है। विश्व के हर देश आज भारत के नेतृत्व शक्ति की प्रशंसा कर रहे हैंइस अवसर पर डॉ. सिंह ने बंथरा के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. सिंह ने बताया प्रयासों से बंथरा को आकांक्षी नगर योजना में सम्मिलित करवाकर त्वरित विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गयी। बंथरा में सड़क, नाली तथा सी. सी. रोड के निर्माण हेतु 4 करोड़ की स्वीकृति एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत मार्गों के निर्माण हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गयी है।

सरोजनीनगर में कराये का रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में 650 से अधिक सड़कों के निर्माण / सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए अबतक सरोजनीनगर में 15 करोड़ से अधिक की सहायता राशि दिलाई गयी है।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, राजेश सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार, अरुण कुमार गुप्ता बाबा, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’ , पार्षद लवकुश रावत, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार रावत, पिंटू रावत, सभासद आशीष गौतम, हुकुम सिंह, सौरभ गुप्ता एवं अतुल शुक्ला, राम अवतार, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ‘पप्पन’, महेंद्र रावत, रामावती तथा महिला शक्ति उत्थान ट्रस्ट की सदस्य सन्ध्या रावत, विनीता , सज्जावती, प्रीति वर्मा, सबीना, बीना श्रीवास्तव, राजनंदिनी, राजकुमारी, निर्मला गौतम, विमला, गुड्डन रावत, सुशीला व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button