डॉ. राजेश्वर सिंह की 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा: पूरी हो रही अयोध्या दर्शन की आकांक्षा

Dr. Rajeshwar Singh's 37th Ram Rath Shravan Ayodhya Yatra: The desire to visit Ayodhya is being fulfilled

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

लखनऊ : सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नित नयी योजनओं से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों और महिलाओं को दिव्य – भव्य अयोध्या दर्शन कराने के लिए डॉ. सिंह द्वारा रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) संचलित है। शनिवार को 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का संचालन किया गया। विधायक द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा से अयोध्या की पवित्र भूमि पर राममंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।

रविवार की सुबह रजनीखंड में विधायक की टीम द्वारा श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर बस में बिठाया गया। सभी तीर्थयात्रियों में असाधारण जोश और उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर भक्त जन सुन्दर काण्ड का पाठ करते, राम नाम के जयकारे लगाते और विधायक डॉ. सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते नजर आये। विधायक की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा को सहज, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। घर से श्रद्धालुओं को सुरक्षित लाने-ले जाने, यात्रा के दौरान उत्तम भोजन, जलपान, और दर्शन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इस अनूठी सेवा ने सभी यात्रियों को न केवल आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की, बल्कि उनके मन में डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार और सम्मान की भावना को और गहराई दी।

यह सेवा डॉ. राजेश्वर सिंह की माता तारा सिंह जी की स्मृति को समर्पित है और सरोजनीनगर परिवार के वृद्धजनों एवं मातृशक्ति के प्रति सम्मान, स्नेह, और कृतज्ञता का प्रतीक है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या दर्शन की आकांक्षा रखने वाले सभी श्रद्धालु इस यात्रा के माध्यम से अपनी इच्छाओं को साकार कर सकें।

Related Articles

Back to top button