‘3 साल बेमिसाल, सरोजिनी नगर आभार दिवस’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

'3 years are unmatched, Chief Minister will participate in Sarojini Nagar Gratitude Day'

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सोमवार को होगा आयोजन
  • सीएसआर फण्ड से 13 कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘3 साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की तरफ से किया गया है। इस दौरान सरोजिनी नगर सोलर संवाद व विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें 4000 से अधिक कार्यों की प्रदर्शनी लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सीएसआर फंड से 13 कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास भी करेंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने होने वाले महोत्सव को अभूतपूर्व बताया।

Related Articles

Back to top button