राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में शिवसेना (शिंदे) विधायक फूंका पुतला

Shiv Sena (Shinde) MLA burnt effigy in protest against statement against Rahul Gandhi

रक्षा-राजनीती नेटवर्क

देहरादून : शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए हिंसात्मक बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारूवाला ग्रांट में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए गायकवाड़ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग केंद्र सरकार से की।

प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरुंग, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, पूर्व उप प्रधान शमशेर अली, महानगर उपाध्यक्ष नंदन नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष डोईवाला बसंत थापा, मंडल अध्यक्ष ललित थापा, सेवादल से सूरत सिंह लांबा, वीके अरोड़ा, नाजीर खान, विजय कुमार, राम बहादुर तमांग थे।

Related Articles

Back to top button