चमन अरोड़ा को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

Chaman Arora honored with Sahitya Akademi Award 2024

रक्षा-राजनीति नेटवर्क

श्री चमन अरोड़ा को डोगरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक ने दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक “इक होर अश्वत्थामा” (लघु कथाएँ) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 को मंजूरी दी। पुस्तक का चयन तीन सदस्यों वाली निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की गई सिफारिश के आधार पर किया गया। पुस्तक का चयन सर्वसम्मति से किया गया। डोगरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा करने वाली जूरी के सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं:

जूरी के सदस्य

डोगरी : डॉ. सुषमा रानी, डॉ. वीणा गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र उधमपुर

    पुरस्कार एक कास्केट में दिया जाएगा जिसमें एक उत्कीर्ण ताम्र-पट्टिका होगी और 1,00,000/- रुपये का भुगतान होगा। यह पुरस्कार, पुरस्कार विजेता के परिवार के सदस्य/नामांकित व्यक्ति को 8 मार्च 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

    Related Articles

    Back to top button